व्हाइट सूट पहने मलाइका अरोड़ा ने अपनी सादगी से लोगों को बनाया दीवाना, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस उनके नए लुक का काफी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं अब मलाइका के नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| अदाकारा ने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैम अवतार के लिए जानी जाती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस के नए लुक को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| इस बार मलाइका को एकदम अलग अंदाज में स्पॉट किया गया है|

मलाइका ने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें व्हाइट कलर का सूट पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखना पसंद किया|

बॉलीवुड की अदाकारा ने अपने लुक को कोलापुरी चप्पल के साथ कम्प्लीट किया| तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा कि हैशटैग नो मेकअप लुक|

तस्वीरों में मलाइका की सादगी साफ झलक रही है| उनके इस सिंपल लुक की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| यूजर्स कमेंट के जरिये तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं| एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं|

About Post Author