क्या जान्हवी कपूर साउथ की फिल्मों में नजर आ सकती हैं ?

मनोरंजन, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती की बेटी है उनके पिता बोनी कपूर है फिल्म धड़क से इन्होने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और लोकप्रिय भी हुईं | लेकिन अब  पिछले कुछ समय से जान्हवी कपूर के साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने की खबरें आ रही हैं। जान्हवी कपूर पिछले पांच साल से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि एक्ट्रेस तमिल फिल्म से साउथ में डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, उनके तमिल फिल्मों में डेब्यू करने की ये सारी खबरें निराधार हैं। दरअसल, हाल ही में जान्हवी के पिता और निर्माता बोनी कपूर ने अभिनेत्री के साउथ डेब्यू की अफवाहों को खारिज कर दिया। निर्माता ने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने अभी तक कोई भी तमिल फिल्म साइन नहीं की है।

Janhvi kapoor Biography, Wiki in Hindi | जाह्नवी कपूर जीवनी,बायोग्राफी - Status | Quotes | Shayari | Wishes in hindi for Whatsapp, Fb

क्या कहा बोनी कपूर ने ?

 

 

बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के साउथ डेब्यू की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘प्रिय मीडिया मित्रों, यह आपको बताना चाहता हूं कि जान्हवी कपूर ने इस समय कोई भी तमिल फिल्म साइन नहीं की है। आपसे अनुरोध है कि झूठी अफवाहें न फैलाएं।’

जान्हवी ने जताई थी साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा

आपको बता दें, कुछ समय पहले जान्हवी ने एक इवेंट में साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। अभिनेत्री ने कहा था, ‘मेरे पास अभी फिल्म बवाल है, जो बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही मिस्टर एंड मिसेज माही भी है और मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं जल्द ही एक दक्षिण फिल्म भी करूंगी।’ इसके बाद से ही जान्हवी के साउथ फिल्मों में डेब्यू के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब बोनी कपूर के बयान के बाद साफ हो गया है कि सभी खबरें निराधार हैं।

About Post Author