बिपाशा की नन्हीं परी ने पहनी साड़ी, ऐसे हुई मुखे भात की रस्म

KNEWS DESK- बिपाशा और करन ने अपनी बेटी की मुखे भात रस्म के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी| इस मौके पर पूरे रीती-रिवाज फॉलो किए गए केवल बिपाशा और करन ने ही नहीं बेटी देवी ने भी एथनिक कपड़े पहने| बिपाशा ने तो रेड और व्हाइट कलर का सूट पहना था लेकिन देवी ने एक बनारसी साड़ी पहनी थी|

ऐसी एक रस्म बंगाली में भी होती है जिसे मुखे भात कहा जाता है। एलोन फेम एक्ट्रेस की नन्ही परी की भी मुखे भात की रस्म खूब धूमधाम से की गई जिसका वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में नन्ही देवी को इंडियन कपड़ों में देखा जा सकता है जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। उन्होंने रेड कलर का लहंगा पहना होता है, साथ ही उनके छोटे-छोटे पैरों में पायल भी होती है। इसके अलावा, उनके पैरेंट्स बिपाशा और करण भी एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही, वीडियो में पूजा की थाली भी देखी जा सकती है।

धूम 2 फेम एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘देवी की मुखे भात सेरेमनी। दुर्गा दुर्गा’।

बेटी देवी का डाक नाम

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने फैंस को ये भी बताया था कि उनकी नन्ही परी को डाक नाम मिल गया है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर देवी के डाक नाम का खुलासा किया था। बिटिया पर प्यार लुटाती एक्ट्रेस ने ब्लैक टॉप पहन रखा है, बालों में बन बना रखा है और ब्लैक सनग्लासेस लगा रखा है जबकि देवी ने बीज आउटफीट पहन रखा है। देवी के सिर पर एक हेयरबैण्ड भी है और वो मम्मा के साथ खेलती दिख रही हैं। इसी पोस्ट में बिपाशा ने बताया है कि आज उनकी देवी को नया नाम मिल गया है और वो है मिष्टी। लिखा है-

एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘देवी का डाक नाम मिष्टी है। जो उसकी अपनी मूमू मां ने रखा है। इसे एकदम सूट भी करता है…बॉन्ग गर्ल को मिल गया अपना डाक नाम’।

About Post Author