Bigg Boss 20: ‘ऑफ-कैमरा एक्टिंग से एलर्जी’, आसिफ खान का पुराना बयान अब क्यों हो रहा वायरल?

KNEWS DESK – टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है और शो के शुरुआती दिनों से ही कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं। इस सीजन में ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। आसिफ को ‘गजब बेइज्जती है’ जैसे डायलॉग के लिए खास पहचान मिली है। शो में उनकी एंट्री के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस पुराने इंटरव्यू में आसिफ खान ने ‘बिग बॉस’ में जाने को लेकर ऐसी बात कही थी, जो अब उनके शो में शामिल होने के बाद चर्चा का विषय बन गई है।

2022 में ठुकरा दिया था बिग बॉस का ऑफर

2024 में ‘हिंदी रश’ को दिए एक इंटरव्यू में आसिफ खान से पूछा गया था कि क्या वह कभी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनना चाहेंगे। इस पर उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया था।

आसिफ ने बताया था कि उन्हें साल 2022 में ‘बिग बॉस’ के मेकर्स की तरफ से शो में शामिल होने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। उस वक्त उनका मानना था कि यह शो उनके टेस्ट का नहीं है।

एक महीने तक देखा था शो

आसिफ खान ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्होंने कई साल पहले ‘बिग बॉस’ का एक सीजन करीब एक महीने तक काफी ध्यान से देखा था। हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि यह फॉर्मेट उनके मुताबिक नहीं है।

उन्होंने कहा था कि एक वक्त के बाद उन्हें समझ आ गया था कि ‘बिग बॉस’ उनके टेस्ट की चीज नहीं है। इसी वजह से उन्होंने शो में जाने से इनकार कर दिया था।

अब उसी शो का बने हिस्सा

अब वक्त बदल चुका है। 2026 में आसिफ खान ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। जिस शो में जाने से उन्होंने कभी साफ इनकार कर दिया था, आज वह उसी शो में गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं।

आसिफ के पुराने बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर ऐसा क्या बदला कि उन्होंने इस बार ‘बिग बॉस’ का ऑफर स्वीकार कर लिया।

‘पंचायत’ समेत कई वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके आसिफ खान अब बिग बॉस के घर में किस तरह का गेम खेलते हैं और कितने समय तक टिक पाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *