Bigg Boss 17: घरवालों पर भी दिखा वर्ल्ड कप का खुमार, टीम इंडिया की जर्सी पहन शो में आएंगे सोहेल-अरबाज

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में हर हफ्ते घरवालों का मनोरंजन करने सोहल खान और अरबाज खान आते हैं| वहीं इस रविवार सोहेल-अरबाज एंटरटेनमेंट के डोज को और बढ़ाने वाले हैं| जिसका एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है|

लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को एक बड़ा सरप्राइज देते नजर आए हैं| इस रविवार सोहल और अरबाज के साथ ही एक और गेस्ट घरवालों का एंटरटेन करने वाला है, जिसका नाम है सोशल मीडिया पर वायरल Just Looking Like A Wow वाली जैस्मीन कौर| साथ ही सोहेल और अरबाज टीम इंडिया को भी सपोर्ट करते दिखेंगे| प्रोमो में सोहेल और अरबाज टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं|

वे सभी सदस्यों से कहते हैं- जैसे आप लोग पूरे इंडिया में ट्रेंड हो रहे हैं ऐसे ही इनकी रील भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| इसके बाद दोनों जैस्मीन कौर का स्वागत करते हैं| जैस्मीन आते ही सभी घरवालों के साथ ही सोहेल और अरबाज की अपने अंदाज में तारीफ करती हैं| वीडियो में वे आगे ईशा मालवीय को कहती हैं- ईशा डार्लिंग यू लुकिंग हॉट एंड सिजलिंग| आपने हॉट मजेंटा कलर पहना है जो आप पर लग रहा है बहुत ही तीखा, क्योंकि आप हैं ईशा…इसके बाद वे अपना फेमस डायलॉग Just Looking Like A Wow बोलती हैं|

About Post Author