Bigg Boss 17: वीकेंड का वार आयशा खान को पड़ा भारी, सलमान खान ने लगाई फटकार, फूट- फूटकर रोने लगीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में एक बार फिर से काफी बवाल देखने को मिलने वाला है| वीकेंड के वार पर सलमान खान का एंग्री अवतार देखने को मिलेगा| सलमान खान आने वाले एपिसोड में आयशा खान की जमकर क्लास लगाने वाले हैं|

सामने आए शो के प्रोमो वीडियो में सलमान खान आयशा खान से पूछते हैं कि वो शो में आखिर किस मकसद से आई थीं| इस पर आयशा खान बताती हैं कि वो मुनव्वर फारुकी से माफी चाहती थीं| यह सुनकर सलमान गुस्से में आ जाते हैं और बोलते हैं, माफी आपको नेशनल टेलीविजन पर चाहिए थी? चलो झगड़े हर किसी के बीच में होते हैं लेकिन नेशनल टेलीविजन पर आकर एक शो में नहीं होते मुनव्वर| इसके बाद सलमान मुनव्वर की भी क्लास लगाते हुए दिखते हैं| वो कहते हैं कि स्टैंड-अप कॉमेडी में पता नहीं क्या-क्या बोल जाते हो आप यार| यहां पे बोला नहीं जा रहा आपसे|

इतना ही नहीं इसके बाद सलमान खान मुनव्वर और आयशा के रिश्ते पर भी सवाल उठाते हुए दिखते हैं| वह बोलते हैं, जिस तरह आपका रिश्ता दिख रहा है, वो नाराजगी वाला रिश्ता दिख ही नहीं रहा| ये क्या गेम चल रहा है यार? वहीं इसके बाद वीडियो में आगे आयशा फूट-फूटकर रोते हुए नजर आती हैं, जिसके बाद अंकिता उन्हें चुप करवाती हैं| इस दौरान जब मुनव्वर फारुकी आयशा के पास जाते हैं, तो वो उन्हें अपनी शक्ल भी नहीं दिखाने के लिए कहती हैं|

About Post Author