Bigg Boss 17: बहस करते समय विक्की ने अभिषेक को दिया धक्का, क्या बिग बॉस अब अंकिता के पति को करेंगे घर से बेघर ?

KNEWS DESK-  सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शुरूआत से ही विक्की जैन के साथ रहने वाले अभिषेक कुमार के बीच अब अनबन नजर आ रही है| हाल ही में दोनों की एक छोटी सी लड़ाई हुई थी लेकिन अब बहुत जल्द अभिषेक और विक्की के बीच एक भयंकर झगड़ा देखा जायेगा|

शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक और विक्की के बीच झगड़ा देखने को मिला है| इस झगड़े में अभिषेक चिल्लाते नजर आ रहे हैं और वो विक्की जैन को कहते हैं कि 40 साल के बुड्ढे इंसान…देख अपने आपको| इसके बाद विक्की भी चुप नहीं रहते और वो कहते हैं कि तू देख अपने आपको एक भी लड़की नहीं रही तेरे साथ| इसके बाद फिर अभिषेक विक्की को कहते हैं- कोई बात नहीं और तेरे को भी लड़की किस लिए मिली है पता है मुझे|

ये सुन शांत खड़ी अंकिता भड़क जाती हैं और वो जोर-जोर से चिल्लाती हैं कि किसकी वजह से मिली लड़की| इसके बाद अभिषेक उन पर हावी होने लगते हैं तो विक्की उन्हें धक्का दे देते हैं और अभिषेक चेयर पर गिर जाते हैं| फिर अभिषेक उठकर पलटवार करते हुए विक्की जैन को धक्का दे देते हैं|

ये प्रोमो देखने के बाद तो ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच काफी भयंकर झगड़ा हुआ है| विक्की ने पहले हाथापाई की शुरुआत की है तो अब देखना ये होगा कि बिग बॉस इस पर क्या फैसला लेते हैं|

About Post Author