Bigg Boss 17: विक्की जैन ने उठाया अंकिता लोखंडे पर हाथ !…सहम गईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK-  सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में दोस्ती से लेकर प्यार तक का हर रिश्ते का नया रूप देखने को मिल रहा है| हाल ही में घर के अंदर कंटेस्टेंट के बीच घमासान मचा|

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड को देखकर दर्शक काफी हैरान हो गये हैं|  दरअसल, अभिषेक और विक्की जैन के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी, वहीं उनके पास बेड पर लेटे हुए अरुण उनकी बातों पर रिएक्ट कर रहे थे| अरुण की वजह से विक्की और अभिषेक बात नहीं कर पा रहे थे| विक्की बार-बार अरुण को शांत रहने के लिए बोलते हैं|

इस लड़ाई में अंकिता लोखंडे भी बीच-बीच में बोल रही होती हैं, विक्की बार-बार अंकिता को समझाते हैं और चुप रहने के लिए कहते हैं| इस पर अंकिता कहती हैं कि वे अरुण से बात कर रही हैं| बस इसी बात पर विक्की आग बबूला हो जाते हैं और बिना कुछ सोचे समझे ही अंकिता के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश करते नजर आते हैं|

विक्की जैन की इस हरकत पर एक बार को अंकिता भी सहम जाती हैं| इसके बाद विक्की गुस्से में बेड से उठ जाते हैं और अभिषेक को दूसरी तरफ ले जाने के लिए कहते हैं| वहीं विक्की जैन के इस तरह के व्यवहार को देखकर अरुण भी हैरान रह जाते हैं और कहते हैं- ये क्या था बाप रे बाप, भाई ये क्या देखने को मिला|

About Post Author