Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के एग्रेसिव बिहेवियर से परेशान घरवालों ने किया एक्टर को नॉमिनेट, बिग बॉस ने भी दी वॉर्निग

KNEWS DESK- सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 17 की हाल ही में शुरुआत हुई और काफी शानदार कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री की है| वहीं शो के पहले दिन ही काफी बवाल मचा, जो कि लगातार जारी है| शो में अपना एग्रेसिव रूप दिखाने वाले अभिषेक कुमार से सभी घर वाले परेशान हो गये हैं| यहां तक कि अभिषेक के इस बर्ताव के कारण उन्हें बिग बॉस ने भी वार्न किया है|

आपको बता दें, अभिषेक कुमार ने आते ही घर में अपना जमकर गुस्सा दिखाया है| पहले ही दिन अभिषेक की बेहस मन्नारा चोपड़ा और सोनिया बंसल से देखने को मिली| फिर वहीं, बीते एपिसोड में उनकी अरुण श्रीकांत माशेट्टी से भी भिडंत हुई| इन दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि बाकी घरवालों को संभालना पड़ा| हालांकि, अरुण को तो शांत करा दिया गया लेकिन अभिषेक का गुस्सा कंट्रोल होने का नाम ले रहा था|

तो ऐसा क्या किया मन्नार चोपड़ा ने कि पहले ही दिन पड़ गई बिग बॉस से डांट:  Bigg boss 17 Episode Update

अभिषेक को शांत करने जब सनी आर्या उर्फ तहलका उनके पास गये तो अभिषेक उनसे भी जा भिड़े| दोनों में जमकर तहलका मचा| फिर सनी आर्या ने गुस्से में अभिषेक को मारने के लिए कुर्सी तक उठा ली| हालांकि, बाकी घरवालों ने मिलकर मामला शांत कराया लेकिन इस बीच दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि बिग बॉस को इनकी लड़ाई के बीच में बोलना पड़ा|

बिग बॉस ने सभी घरवालों को मोहल्ले की चौक में इकट्ठा करके अभिषेक को लताड़ते हुए कहा कि वे जबसे घर में आए हैं तभी से किसी न किसी से लड़ने का बहाना ढूंढते हैं और फिर उसे उकसाते हैं| अब इन्हें पहली वॉर्निंग दी जाती है कि अपने गुस्से पे काबू रखें| इसके बाद सभी घरवालें भी अभिषेक के बर्ताव को लेकर बात करने लगे| अभिषेक के एग्रेसिव रूप की वजह से उनके रूम के लोगों ने उन्हें नॉमिनेट भी किया|

About Post Author