Bigg Boss 17: खानजादी पर मन्नारा के किए गए कमेंट को सलमान खान ने किया इग्नोर, भड़के यूजर्स, ‘नेपोटिज्म चरम पर है’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अब तक कई लड़ाई-झगड़े देखे गये हैं| शुरुआत में जहां खानजादी और मन्नारा चोपड़ा के बीच दोस्ती नजर आई तो वहीं, अब दोनों के बीच तकरार भी शुरू हो गई है| बीते एपिसोड में खानजादी और मन्नारा का भयंकर झगड़ा देखा गया|

दरअसल, मन्नारा ने खानजादी को लेकर एक कमेंट कर दिया था| एक्ट्रेस ने कहा था कि खानजादी आगे चलकर कहीं अभिषेक पर मोलेस्टेशन का इल्जाम न लगा दे| इसके बाद दोनों के बीच काफी बवाल हुआ| हालांकि, मुनव्वर ने मन्नारा को समझाया कि उसने जो बोला है वो बहुत गलत है और उसे मांफी मांगनी चाहिए लेकिन खानजादी ने गुस्से में मन्नारा की माफी स्वीकार नहीं की|

अब इस लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी राय दे रहे हैं| जिसमें एक ने न सिर्फ मन्नारा को नेपो किड का टैग दिया है बल्कि सलमान खान पर भी अपना गुस्सा निकाला है| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सलमान खान ने जिस तरह से मन्नारा की खानजादी को कही बातों को इग्नोर किया वो नेपोटिज्म दिखा रहा है| दूसरे यूजर ने लिखा- यहां पर सलमान खान की लाडली मन्नारा की पूरी गलती थी लेकिन सवाल खानजादी से किया गया|

आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं| वहीं बीते एपिसोड में सलमान ने मन्नारा की बातों को नजरअंदाज कर खानजादी की क्लास लगाई| शायद सलमान की यही बात यूजर्स को पसंद नहीं आई है|

About Post Author