Bigg Boss 17: ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने इन दो कंटेस्टेंट्स को किया घर से बेघर, देखें प्रोमो

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो के फिनाले में अब बस एक महीना ही बाकी है| सभी घरवाले जीतने की होड़ में आगे बढ़ रहे हैं| इसी दौरान वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने दो कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है|

कहा जा रहा था कि इस हफ्ते बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में डबल एविक्शन होगा| अब फाइनली सलमान खान ने लेटेस्ट प्रोमो में इसे कन्फर्म कर दिया| शो के हाल ही में सामने आए  प्रोमो में सलमान खान ने डबल एलिमिनेशन का ऐलान किया| सलमान ने जैसे ही बताया कि इस हफ्ते दो घरवाले बेघर हो जाएंगे तो सभी घरवाले काफी हैरान हो गए हैं| प्रोमो में जैसे ही सलमान खान ने डबल एविक्शन की बात बताई तो नील भट्ट ने सवाल किया, किस आधार पर| फिर ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे समेत सभी घरवालों ने इस पर अपनी हैरानगी जताई| हालांकि प्रोमो में यह खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर वो दो कंटेस्टेंट्स कौन हैं, जो घर से बेघर होंगे|

ये कंटेस्टेंट्स होंगे घर से बेघर

बिग बॉस 17 से जो दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने वाले हैं, वो हैं रिंकू धवन और नील भट्ट| इस हफ्ते कुल चार कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे, जिनमें रिंकू धवन, नील भट्ट, अभिषेक कुमार और आयशा खान थे| अभिषेक और आयशा इस हफ्ते सेफ बताए जा रहे हैं| जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रविवार का वार में नील और रिंकू के बाहर होने की खबर सामने आई है|

About Post Author