Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी पर भड़के रोहित शेट्टी, फिल्ममेकर ने कहा- ‘उस लड़की का आपने और आयशा ने तमाशा बना दिया’

KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही ख़त्म होने वाला है| शो का फिनाले बस 2 दिन दूर है और कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए जहां कई सेलेब्स आ रहे हैं वहीं अब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी शो में सभी की क्लास लगाने के लिए आने वाले हैं| रोहित शेट्टी किसी भी कंटेस्टेंट को नहीं छोड़ने वाले हैं वह हर किसी की क्लास लगाते हुए नजर आए| शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें रोहित ने मुनव्वर फारुकी की अच्छे से क्लास लगा दी है| इतना ही नहीं रोहित ने तो उन्हें नॉन डिसर्विंग तक कह दिया है|

रोहित शेट्टी के इस शो का हिस्सा नहीं होंगे मुनव्वर फारूकी, खुद किया ऐलान |  munawar fauqui will not be a part of rohit shetty show khatron ke khiladi -  Oneindia Hindi

रोहित शेट्टी ने मुनव्वर को सुनाई खरी-खोटी

रोहित शेट्टी ने बिना नाजिला का नाम लेकर मुनव्वर को खूब खरी-खोटी सुनाई| उन्होंने कहा- आपने और आयशा ने उस लड़की का तमाशा बना दिया| आप यहां बैठे लोगों में नॉन डिजर्विंग होते| आप शो में बोरिंग हो गए थे| झूठी कहानी आप रच रहे थे|

व्यूअर्स को आपने दिया धोखा 

रोहित ने आगे कहा- आपने झूठी कहानी रची| इसके जवाब में मुनव्वर ने कहा- वैसा ब्रेकअप था कि हमे पता था कि नहीं रहना साथ में लेकिन क्लोजर भी नहीं हुआ था| रोहित आगे कहते हैं- आपको नहीं लगता आपने पूरा सीजन प्ले अलॉन्ग किया? व्यूअर्स को भी आपने धोखे में रखा|

आयशा ने मुनव्वर फारुकी पर लगाए थे आरोप 

बिग बॉस के घर में आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी पर कई आरोप लगाए थे| उन्होंने कहा था कि शो में आने से पहले वह शादी के लिए रिश्ता भेजकर आए हैं| उन्होंने कहा- रिश्ता भेजकर आया था बाहर एक लड़की को.. और एक लड़की को… और अब यहां पर पर्सनल रीजन यूज कर रहे हो| मैं तुम्हे एक्सपोज कर दूंगी| आयशा ने मुनव्वर पर एक साथ दो लड़कियों को चीट करने का आरोप भी लगाया था|

अब बिग बॉस का फिनाले करीब है| 2 दिन में इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा| अंकिता लोखंडे, अरुण महाशेट्टी, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट को विनर बनाना चाहती हैं ईशा मालवीय, देखें ये वीडियो

About Post Author