Bigg Boss 17: रश्मि देसाई ने अंकिता लोखंडे की सासू मां पर कसा तंज, कहा- ‘खर्चे पालने पड़ते हैं का क्या मतलब…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अंकिता और विक्की जैन शुरू से ही अपनी लड़ाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| वहीं शो से निकलने के बाद भी अंकिता लोखंडे की सासूमां ने कुछ ऐसे कमेंट किए, जिसे लेकर एक्ट्रेस की सबसे अच्छी दोस्त रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपना रिएक्शन दिया और विक्की जैन की मां पर तंज कसा|

रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की जैन की मम्मी की आलोचना करते हुए लिखा, मुश्किल समय है मजबूत बने रहना| आप जैसी हैं वैसी ही बनीं रहें| मैं आपसे इसीलिए प्यार करती हूं| आप कई बदलावों से गुजरी हैं और यह केवल आपके लिए नहीं है| आपके प्यार और जिस व्यक्ति से आप प्यार करती हैं उसका योगदान भी उतना ही जरुरी है| आपने अपनी मेहनत के साथ सब कुछ पाया है| अंकिता लोखंडे के विरासत में मिला निडर रवैया ने तुझे बनाया है और मैं वास्तव में तुमसे बहुत प्यार करती हूं|

Latest and Breaking News on NDTV

आगे उन्होंने लिखा, आपको इसकी कभी जरूरत नहीं पड़ी लेकिन बहुत प्यार से आपने स्वीकार किया है और उम्मीद है कि परिवार बिल्कुल समझेगा कि शो खत्म हो जाएगा और यह केवल अंकिता के बारे में नहीं है| यह दोनों के बारे में है| वे इसे संभालने के लिए काफी मैच्योर हैं| और मैं जानती हूं आंटी आप को शायद बुरा लगे| पर वो दोनों मेरे दोस्त हैं| वे बिग बॉस के कंटेस्टेंट हैं| कृपया आप बाहर आकर बिग बॉस ना खेलें| जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्त अंकिता लोखंडे-विकास जैन|

विक्की की मां का वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मुझे माफ करना आंटी| वह यह शो कभी नहीं करना चाहती थी| उसने विक्की जैन से प्यार के लिए किया| और खर्चे पालने पड़ते हैं का क्या मतलब हुआ आंटी?? वह दोनों ने लव मैरिज की और उससे पहले भी वो रोड पर नहीं थी| वह अंकिता लोखंडे है| भले बिग बॉस आपके बेटे पर पैसा लगाए| लड़की हमारी भी खरा सोना है| सब की अपनी लड़ाई होती है| पर आप नहीं चाहती इनकी शादी टिके| हर पति पत्नी में झगड़े होते हैं| और शो भी मुश्किल है| 2 दिन में आपके यह हाल हैं| 4 महीने निकालेंगी तो आप तकलीफ समझेंगी| आप की इज्जत करती हूं| हमेशा करुंगी| पर आप यहां गलत हैं|

About Post Author