Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने जीता बिग बॉस का खिताब, ट्रॉफी के साथ बर्थडे पर मिले ये गिफ्ट

KNEWS DESK – बिग बॉस का सीजन 17 खूब चर्चा में छाया रहा| शो ने शुरू से लेकर फिनाले तक खूब लाइमलाइट बटोरी है| अब शो को अपना विनर मिल गया है| मुनव्वर फारुकी विनर बन गए हैं| मुनव्वर फारुकी को शो से ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख की प्राइज मनी भी मिली| इसके साथ उन्हें हुंडई की नई क्रेटा कार भी मिलेगी| मुनव्वर फारुकी के लिए ये खुशी और भी बड़ी इसीलिए है क्योंकि फिनाले वाले दिन यानी 28 जनवरी को उनका बर्थडे भी था| वहीं अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनरअप रहे|

BB17 Winner: मुनव्वर फारूकी बने बिग बॉस 17 के विजेता, फर्स्ट रनर अप रहे  अभिषेक

मुनव्वर-अभिषेक हुए इमोशनल

जब बिग बॉस ने मुनव्वर और अभिषेक से आखिरी बार बात की तो दोनों काफी इमोशनल हो गए थे| मुनव्वर और अभिषेक अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रोने लगे थे| इस दौरान अभिषेक के पापा भी काफी इमोशनल हो गए थे| इसके बाद आखिरी मोमेंट पर अभिषेक ने बिग बॉस से माफी मांगी| तो वही मुनव्वर ने उनका शुक्रियाअदा किया और कहा कि थैंक्यू बिग बॉस बेहतर इंसान बनाने के लिए|

बिग बॉस टॉप 2 की अनाउंसमेंट के बाद 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन भी खोल दी थी और फैंस ने मुनव्वर को दिल खोलकर वोट दिए|

शो में दिखी मुनव्वर और अभिषेक की दोस्ती

शो में अभिषेक और मुनव्वर के बीच में अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी| जब शो में मुनव्वर का ब्रेकडाउन हुआ था तो अभिषेक ने ही उन्हें संभाला था| अभिषेक उनके सपोर्ट में खड़े रहे और समझाते रहे| शो के आखिरी पड़ाव तक मुनव्वर और अभिषेक की दोस्ती गहरी होती गई|

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट 

वहीं टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी थे| अरुण महाशेट्टी टॉप 5 में से बाहर जाने वाले पहले कंटेस्टेंट थे| इसके बाद अंकिता लोखंडे शो से बाहर हुईं| टॉप 3 में मन्नारा चोपड़ा पहुंची थीं| टॉप 2 का हिस्सा मन्नारा चोपड़ा नहीं बन पाईं|

बिग बॉस 17 

बिग बॉस 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर को हुआ था| शो की थीम इस बार दिल-दिमाग और दम पर बेस्ड थी| बिग बॉस ने तीन अलग-अलग मकान बनाए थे, जिनके नाम दिल-दिमाग और दम रखे थे| घरवालों को तीनों कमरों में बांट दिया था| घर को शुरुआती कई हफ्तों तक दिमाग के घरवालों ने चलाया था| शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना बेस्ट दिया| इस बार शो में गेम से ज्यादा कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ पर फोकस रहा|

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची ईडी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करेगी पूछताछ

About Post Author