Bigg Boss 17: दो लड़कियों को डेट कर रहे हैं मुनव्वर फारुकी ?…आयशा सिंह ने किया बड़ा खुलासा

KNEWS DESK-  फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों बिग बॉस में नजर आ रहे हैं| शो में उन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं| घर में भी हर कोई उनके साथ अच्छा रिश्ता बनाने की कोशिश करता है| मुनव्वर नाजिला सिताशी संग ओपन रिलेशनशिप में हैं लेकिन इस दौरान इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने बताया कि मुनव्वर उन्हें भी डेट कर रहे हैं|

आयशा ने हाल ही में एक इन्टरव्यू में बात करते हुए बताया- बिग बॉस में इस वक्त एक कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्होंने एक म्यूजिक वीडियो के लिए मुझे मैसेज किया था| मैं उसे जानती थी| इसलिए मैंने म्यूजिक वीडियो के लिए हां कर दिया था| वीडियो हो नहीं पाई लेकिन उसने मुझसे कहा कि वो मुझसे प्यार करने लगा है| धीरे-धीरे मैं भी उसे पसंद करने लगी| इसके बाद हम दोनों रिलेशनशिप में आ गए| मैं जानती थी कि वो रिलेशनशिप में है लेकिन उसने मुझे कहा कि उसका ब्रेकअप हो गया है|

आयशा ने आगे बताया कि जब वो बिग बॉस में जा रहा था तो मैंने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड के साथ उसकी फोटो देखी और तब मुझे रिलाइज हुआ कि वो मेरे साथ होते हुए एक और लड़की को डेट कर रहा है| आयशा ने आगे बताया कि उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड से बात भी की और उसने कहा कि बिग बॉस के आने के बाद वो उससे शादी करेगा|

आयशा सिंह ने मुनव्वर का नाम तो नहीं लिया है लेकिन अटकलें यही हैं कि ये मुनव्वर ही हैं| साथ ही यूजर्स का भी मानना है कि शायद ये कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी हैं| इसी कारण उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला बाहर उन्हें सपोर्ट करती नजर नहीं आ रही हैं|

About Post Author