Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे की वजह से परेशान हुईं मन्नारा चोपड़ा ? बोलीं- ‘मैं इस शो में नहीं रहना चाहती’

KNEWS DESK- रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय जमकर धमाल मचा रहा है| इस बार शो में टीवी जगत से लेकर एंटरटेनमेंट जगत के कईं सेलेब्स शामिल हुए हैं| शो में प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| वैसे तो मन्नारा घर की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं लेकिन लगातार हो रही लड़ाई के चलते मन्नारा का धैर्य अब खत्म हो चुका है और एक्ट्रेस शो छोड़ने को तैयार हो गई हैं|

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि मन्नारा चोपड़ा रोते हुए शो छोड़ने की बात करती हैं, वे कहती हैं- वे इस शो में नहीं रहना चाहती हैं और शो छोड़कर जाना चाहती हैं| आपको बता दें, इस समय मन्नारा चोपड़ा की अंकिता लोखंडे से जमकर बहस हो रही है| दोनों एक दूसरे से खूब टक्कर ले रही हैं| प्रोमो में मन्नारा और खानजादी के बीच भी काफी झगड़ा दिखाया गया| बाद में मन्नारा रोते हुए कहती हैं, मैं इस शो में नहीं रहना चाहती| वहीं खानजादी अंकिता के सामने रो पड़ती हैं, और मणिकर्णिका एक्ट्रेस उन्हें  संभालती हैं|

इसके बाद मन्नारा को अंकिता लोखंडे की तरफ जाते हुए देखा जाता है| जहां खानजादी भी होती हैं| एक्ट्रेस खानजादी से कहती हैं कि मुझे आपसे बात करनी है लेकिन खानजादी बात करने से इंकार कर देती हैं| इस पर अंकिता कहती हैं, उसे स्पेस दो ना, उसे रहने दो| कर्मा भाई, कर्मा, मेरे साथ यही हुआ है, एक लड़की ने मेरे साथ यही किया था| ये सुनकर मन्नारा जवाब देती हैं, मैं किसी की असिस्टेंट नहीं हूं| इस पर अंकिता कहती हैं, सब मेरे बच्चे हैं यहां पे|

इसके बाद मन्नारा आग बबूला होते हुए कहती हैं, आप उसको अपनी एडॉप्टेड बेटी बना लो, फिर असिस्टेंट करके बाल्टी उठवाना उससे,  कपड़े भी धुलवाना उससे, चाय भी बनवा लेना और मेनिक्योर भी करवा लेना|  इस पर अंकिता कहती हैं, चिंता मत करो डार्लिंग, तुझसे ज्यादा चलते हैं मेरे हाथ|

 सुर्खियों में बने हुए हैं बिग बॉस 17 के ये कंटेस्टेंट्स

आपको बता दें, बिग बॉस 17 में काफी लड़ाईंया देखी जा रही हैं| शो में विक्की जैन, अंकिता, मुनव्वर, अभिषेक, ईशा, मन्नारा और खानजादी ये कंटेस्टेंट्स चर्चा में बने हुए हैं|

About Post Author