Bigg Boss 17: बीबी हाउस में करण जौहर ने ली एंट्री, ईशा मालवीय को दिया डबल स्टैंडर्ड होने का टैग

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो अब फिनाले से कुछ ही दिन दूर है| ऐसे में आए दिन घर में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है| वहीं इस हफ्ते सलमान खान की जगह करण जौहर ने वीकेंड का वार होस्ट किया, जो काफी चर्चा में रहा| इस वीकेंड के वार में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल शो से एविक्ट हुए हैं| वहीं करण जौहर ने ईशा मालवीय की जमकर क्लास भी लगाई है|

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर बीबी हाऊस में दाखिल होते हैं| पहले करण, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार को आर्काइव रूम में बुलाते हैं और वहां इन कंटेस्टेंट्स को गले से लगाते हैं| फिर करण जौहर बताते हैं कि आप लोगों ने इस घर में मुश्किल समय देखा है, फिर भी हिम्मत बनाए रखी है…करण जौहर के जाने के बाद विक्की जैन ऐसे कयास लगाने लगते हैं कि यह चार ही आगे चलकर टॉप 4 कंटेस्टेंट होंगे|

बिग बॉस में सबसे कम उम्र की कप्तान ईशा मालवीय ने शो के लिए वसूली है तगड़ी रकम – TV9 Bharatvarsh

करण जौहर वीकेंड का वार एपिसोड में जमकर ईशा मालवीय पर भड़कते नजर आते हैं| करण जौहर, ईशा मालवीय से कहते हैं कि तुम्हारा मुनव्वर और आयशा के रिश्ते में बोलने का क्या मतलब था| करण नाराजगी जाहिर करते हैं और कहते हैं कि ईशा आपने मुनव्वर के बारे में यह कहा कि उसने काफी लोगों को यूज एंड थ्रो किया है…मैं सच में जानना चाहता हूं कि क्या आप अपना इतिहास भूल गईं| करण जौहर इसके बाद ईशा पर दूसरों के मामलों का मजा लेने का आरोप लगाते हुए कहते हैं, क्या यह डबल स्टैंडर्ड नहीं है| करण विक्की और समर्थ की भी इस मामले में पड़ने पर क्लास लगाते हैं|

About Post Author