Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी को लेकर आयशा खान का नया खुलासा, कहा- ‘बाहर एक लड़की को…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में आयशा खान की एंट्री के बाद से मुनव्वर फारुकी लगातार चर्चा में बने हुए हैं| आयशा ने आते ही मुनव्वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाया था| वहीं अब एकबार फिर आयशा ने मुनव्वर को लेकर नए खुलासे किये हैं|

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आयशा ने मुनव्वर को लेकर कहा, रिश्ता भेज कर आया था बाहर एक लड़की को…और एक लड़की को…और अब यहां पे पर्सनल कारण इस्तेमाल कर रहे हो| मैं इसे पूरा एक्सपोज करके जाऊंगी जब जाऊंगी तो| इसी दौरान मुनव्वर भी वहां आते हैं और आयशा से पूछते हैं कि कौन-से पर्सनल कारण इस्तेमाल कर रहा हूं| फिर आयशा गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं, अब आप बोलेंगे भी नहीं क्योंकि आपको पता है कि और चीजें बाहर आ जाएंगी| बता दें, मुनव्वर-आयशा दोनों के बीच शो में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं|

इस समय शो में फैमिली वीक चल रहा है| घर में मुनव्वर की बहन की एंट्री लेने वाली है| वो शो में एंटर करते ही मुनव्वर को गले लगाती हैं और इमोशनल हो जाती हैं| वो कहती हैं- बहुत रोया है मेरा भाई| दोनों का इमोशनल बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आ रहा है|

वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन को लेकर अंकिता और मुनव्वर में काफी बहस हुई थी| दरअसल, मुनव्वर ने मन्नारा को नॉमिनेट नहीं किया था| तो अंकिता ने मुनव्वर से सवाल किए थे कि अगर वो मन्नारा को पसंद नहीं करते हैं तो उन्होंने उसे नॉमिनेट क्यों नहीं किया| इस पर मुनव्वर ने कहा था कि वो मन्नारा से रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं लेकिन एक वक्त में मन्नारा उनकी दोस्त रही हैं तो वो उसे नॉमिनेट नहीं करना चाहते हैं|

About Post Author