Bigg Boss 17: शो से बाहर निकलकर अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पहला पोस्ट, कहा- ‘यह सफर जीवन भर याद…’

KNEWS DESK- बीती रात सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ| इस सीजन के विनर मुनव्वर फारुकी बने| इस शो में कई नामी लोगों ने घर में एंट्री मारी थी| इन्हीं में से एक टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी थीं| एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में एंट्री की थी| हालांकि उनके झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरीं लेकिन अंकिता और विक्की को बिग बॉस 17 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक माना जाता था| विक्की जैन टॉप 5 में जगह नहीं बना सके| वहीं अंकिता लोखंडे सीजन की तीसरी रनरअप रहीं| अब एक्ट्रेस ने शो से निकलने के बाद अपना पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है|

अंकिता लोखंडे ने अपने बिग बॉस 17 के सफर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है| एक्ट्रेस ने ग्रैंड फिनाले की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आ रहीं हैं| अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें सलमान खान बता रहे हैं कि वह उनके एलिमिनेशन से हैरान हैं|

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि वह बिग बॉस 17 जीतने वाली होंगी| सलमान खान ने यह भी कहा कि जब तक मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के बाद अपने पहले प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, तब तक अंकिता लोखंडे पहले ही दो खत्म कर चुकी होंगी| कैप्शन में अंकिता लोखंडे ने लिखा कि बिग बॉस 17 का सफर जीवन भर याद रखने और संजोने लायक है| उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया अदा भी किया|