Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा, बोलीं- ‘आखिर सच सामने आ गया…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| हाल ही के एक एपिसोड में ईशा मालवीय ने अपनी कैप्टेंसी का फायदा उठाते हुए ऐश्वर्या शर्मा को घर से बेघर कर दिया था और अपने पावर से अनुराग डोभाल को सेव किया था| लोगों ने ईशा के इस फैसले को गलत बताया था लेकिन वह फिर भी अपने फैसले पर अड़ी हुई थीं|

हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ के फैमिली वीक स्पेशल एपिसोड में ईशा मालवीय के पिता आए और उन्हें रियलिटी चेक दिया| उनके पिता ने बेटी का ही राज खोल दिया और इशारों-इशारों में ये कह दिया कि उन्होंने अनुराग को उनके फॉलोअर्स के लिए एविक्ट होने से बचाया था| ईशा ने पिता से पूछा था कि अनुराग को एविक्शन से बचाने के बाद बाहर तो बवाल हो गया होगा| इस पर उनके पिता ने कहा था कि वह जो सोच रही हैं, ऐसा कुछ नहीं है| बाहर किसी के फैंस किसी और का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं| अब ऐश्वर्या शर्मा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है|

ऐश्वर्या शर्मा ने ईशा मालवीय के पिता का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बेवकूफ ईशा मालवीय| आखिर सच निकल ही गया| अनुराग के फैंस का सपोर्ट पाने के लिए उसने मुझे एविक्ट कर दिया और फिर भी उन्हें सपोर्ट नहीं मिला| ये तुम्हारे ओवरकॉन्फिडेंस का ग्राफ|

 

आपको बता दें, ‘बिग बॉस 17’ के घर में आज मिड-वीक एविक्शन होगा, जिसमें समर्थ जुरेल घर से बेघर हो जाएंगे| फिनाले में अब कुछ ही समय बचा है और विनर बनने की रेस से समर्थ बाहर हो गए हैं| अब ट्रॉफी के नजदीक मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी, ईशा मालवीय और विक्की जैन पहुंच गए हैं| फिनाले 28 जनवरी 2024 को है, फैंस इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author