महिंद्रा ने अपनी नई Mahindra XUV700 की लॉन्च, एसयूवी में मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स

KNEWS DESK – महिंद्रा की एसयूवी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है| कंपनी ने साल 2022 में अपनी कारों की बिक्री में 62 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की है| कंपनी लगातार अपनी कारों के पोर्टफोलियो को भी अपडेट करती रहती है| महिंद्रा ने अपनी 700 एसयूवी के अपडेटेड वर्जन को मार्किट में पेश कर दिया है आपको कार के बारे में विस्तार से बताते हैं|

फीचर्स अपडेट 

फर्मवेयर ओवर-द-एयर (FOTA) अपडेट के साथ इसमें, 83 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ एड्रेनॉक्स के जरिए ज्यादा कनेक्टेड तकनीकी फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसमें इकोसेंस लीडरबोर्ड, एम लेंस और टोल डायरी जैसे 13 नए फीचर्स शामिल हैं| अन्य अपटेड में फोरकॉस्ट अलर्ट, व्हीकल स्टेटस, लोकेशन बेस्ड फीचर्स, सेफ्टी, डिस्टेंट वर्क, थर्ड पार्टी ऐप्स सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं|

कीमत

एक्सयूवी 700 के एएक्स ट्रिम की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप एंड AX7L की कीमत 23.99 लाख रुपये है|

पावरट्रेन

नई XUV700 में 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल के लाइनअप में पहले की ही तरह ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं|

XUV700 में कैप्टन सीटें काफी समय से उपलब्ध थीं और अब यह उन कार मालिकों के लिए उपयोगी है जो स्वयं ड्राइव नहीं करते हैं| महिंद्रा की बिक्री में XUV700 एक बड़ा हिस्सा रही है| इन अपडेटों का उद्देश्य 25 लाख रुपये से कम कीमत वाले अत्यधिक प्रतिस्पर्धी एसयूवी सेगमेंट में इसके नए कंप्टीटर्स को टारगेट करना है|

यह भी पढ़ें – Pongal 2024: साउथ सेलेब्स में दिखा पोंगल का क्रेज, नानी, जूनियर एनटीआर सहित इन सितारों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

About Post Author