Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार की मां ने ईशा के इस झूठ का किया पर्दाफाश, कुछ नहीं बोल पाईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में इस समय फैमिली वीक चल रहा है| वहीं अभिषेक कुमार की मम्मी की शो में एंट्री हुई, जिनसे सभी की मुलाकात हुई| इस दौरान उन्होंने ईशा मालवीय को एक सलाह दे दी| यही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए इल्जामों का भी पर्दाफाश किया| इसका एक प्रोमो भी सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है|

बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक बहस होती दिख रही है| दरअसल, अंकिता लोखंडे, अभिषेक से कहती हैं कि अपना सेब का कूड़ा साफ कर दो| इस पर ईशा कहती हैं कि वह बहुत गंदा है| वहीं अभिषेक उनसे कहते हैं कि वह उसे ताने न मारे| इसके आगे, समर्थ और ईशा उसे उकसाते हुए नजर आते हैं, जिसके चलते ईशा अभिषेक को गालियां देती हुई नजर आती हैं| फिर अभिषेक की मां शो में एंट्री करते हुए दिखती हैं और बेटे से कहती हैं कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है|

इसके बाद वह ईशा से कहती हैं कि अभिषेक के पिता भी दुखी हुए कि मैने कब अभिषेक को आपके सामने थप्पड़ मारा था या टीवी तोड़ा था| आप अंदर गेम खेलने आए हैं तो शो में बाहर की दुनिया की बातें नहीं लानी चाहिए, क्योंकि वह झूठ बोल रही हैं|

इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों ने वीडियो पर कई कमेंट्स किये हैं| एक यूजर ने लिखा, अभिषेक विनर होना चाहिए| दूसरे यूजर ने लिखा, झूठी ईशा जितनी साफ बॉडी है इतनी ही काली है अंदर से| एक अन्य यूजर ने लिखा, ईशा अभिषेक से ऑब्सेस्ड है| इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ईशा फालतू में लड़ती रहती है| सब के साथ|

About Post Author