अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता, ऋत्विक और ओरी को हराकर जीती ट्रॉफी

Knews Desk– रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन का खिताब पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर लिया है। फिनाले स्टंट में उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। अविनाश मिश्रा को शो की ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप घूमने का मौका और एक कार भी मिली है। इस सीजन में शो का हिस्सा बने सभी कंटेस्टेंट्स को एक बाइक भी दी गई।

शो जीतने के बाद अविनाश ने कहा कि उनके लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सफर दूसरों के सामने खुद को साबित करने से ज्यादा खुद को पहचानने का रहा। उन्होंने कहा कि शो साइन करते समय उन्हें लगा था कि उन्हें खुद को साबित करना है, लेकिन इस सफर के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि जिसे उन्हें साबित करना था, वह कोई और नहीं बल्कि वह खुद थे।

अविनाश ने कहा कि कई सालों से लोग उन्हें टीवी और एक गुड-लुकिंग एक्टर के तौर पर जानते हैं। उन्हें यह सफर पसंद आया, लेकिन वह हमेशा चाहते थे कि लोग उनके अंदर की दूसरी खूबियों को भी देखें। उनके मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी’ की जीत उनके लिए इसी वजह से बेहद खास है। फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर अविनाश ने खतरनाक स्टंट्स में अपनी क्षमता साबित की और शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *