स्कूल में रामायण पढ़ाए जाने की बात के समर्थन में आए अरुण गोविल, बोले- ‘ये हमारा जीवन दर्शन है’

KNEWS DESK- अरुण गोविल रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने की वजह से हर किसी के दिल में राज करते हैं| एक्टर कई मुद्दों पर अपनी राय रखना पसंद करते हैं| वहीं अब एक्टर ने धार्मिक ग्रंथ रामायण को स्कूलों के सिलेबस में शामिल करने की बात कही है|

एक्टर अरुण गोविल अक्सर ही रामायण से जुड़ी बातों पर चर्चा करते नजर आते हैं| एक्टर ने इस बार रामायण को शिक्षा में जोड़ने की बात का सपोर्ट किया है| अरुण गोविल ने कहा कि रामायण हमारी एजुकेशन में जरूर होनी चाहिए| रामायण को केवल धार्मिक कह देने का कोई औचित्य नहीं है| रामायण हमारा जीवन-दर्शन है|

Arun Govil News : 'रामायण' के 'राम' अरुण गोविल सेट पर हुए चोटिल, जीप ने मारी जोरदार टक्कर, फिर भी... | Arun Govil News: 'Ram' Arun Govil of 'Ramayana' got injured on

अरण गोविल ने कहा कि रामायण हमारा जीवन-दर्शन है| रामायण हमें यह सिखाती है कि केवल हमें ही नहीं, बल्कि सभी को कैसे जीना चाहिए| रिश्ते कैसे होने चाहिए| रामायण हमें यह भी सिखाती है कि इंसान में धैर्य कितना होना चाहिए और इंसान किस तरह से शांति पा सकता है| एक्टर ने आगे कहा कि रामायण सभी के लिए है| ये केवल सनातनी लोगों के लिए नहीं है|

About Post Author