म्यूजिक एल्बम में एकसाथ दिखेंगे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, एक्ट्रेस ने शेयर किया टीजर

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन बिग बॉस 17 के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं| वहीं अब जल्द ही ये कपल म्यूजिक एल्बम ‘ला पिला दे शराब’ में साथ नजर आने वाला है| गाने को लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं| हाल ही में मेकर्स ने गाने का पोस्टर शेयर किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया| वहीं अब फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए अंकिता ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर किया है|

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर म्यूजिक एल्बम ‘ला पिला दे शराब’ का टीजर शेयर किया है, जिसमें विक्की जैन शराब पीते नजर आ रहे हैं| वहीं एक्ट्रेस खुद को तैयार करती दिख रही हैं| टीजर में विक्की के हाथ में शराब की बोतल है और वो काफी नशे में नजर आ रहे हैं| वीडियो में विक्की नशे की हालत में अंकिता को धक्का देते भी नजर आते हैं| वीडियो देखने के बाद फैंस गाने के लिए बेहद उत्साहित हैं|

 

इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग

टीजर को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा कि प्यार के नशीले आकर्षण के मिस्ट्री को उजागर करें| गाने का टीजर अभी रिलीज| अंकिता- विक्की का ये पहला म्यूजिक वीडियो है| इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है| वहीं मनन भरद्वाज ने इसे संगीत किया है| ये गाना 5 अप्रैल यानि कल रिलीज होगा|

About Post Author