Anil Kapoor Game Show: किताबी ज्ञान नहीं, तेज दिमाग दिलाएगा 1 करोड़, जानें शो का पूरा फॉर्मेट

Knews Desk– बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. इस बार वह किसी फिल्म या सीरियल में नहीं, बल्कि एक नए और अनोखे रियलिटी गेम शो ‘India Ke Top 1%’ को होस्ट करते नजर आएंगे. शो में कंटेस्टेंट्स के पास 1 करोड़ रुपये तक की प्राइज मनी जीतने का मौका होगा. खास बात यह है कि यह शो सामान्य क्विज से काफी अलग होगा, क्योंकि इसमें कंटेस्टेंट्स के किताबी ज्ञान के बजाय उनकी लॉजिकल सोच, ऑब्जर्वेशन और सही फैसला लेने की क्षमता को परखा जाएगा.अनिल कपूर के इस नए शो की अनाउंसमेंट के साथ ही इसके प्रोमो भी सामने आ चुके हैं. शो का प्रीमियर 5 सितंबर 2026 से स्टार प्लस पर होगा. इसके अलावा दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे. शो में ऐसे सवाल और परिस्थितियां रखी जाएंगी, जिनका जवाब देने के लिए कंटेस्टेंट को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि अपनी समझ और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना होगा.

‘India Ke Top 1%’ में कंटेस्टेंट्स की लॉजिक, रीजनिंग, ऑब्जर्वेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग, मेंटल एजिलिटी और क्विक डिसीजन मेकिंग जैसी स्किल्स को टेस्ट किया जाएगा. खासतौर पर यह देखा जाएगा कि दबाव की स्थिति में कोई व्यक्ति कितनी तेजी से सोच सकता है और सही निर्णय ले सकता है. यानी यहां ज्यादा डिग्री या किताबी ज्ञान होने से ज्यादा जरूरी होगा कि आपका दिमाग किसी परिस्थिति को कितनी अच्छी तरह समझता है.शो का फॉर्मेट इंटरनेशनल रियलिटी शो ‘The 1 Percent Club’ पर आधारित है. इस फॉर्मेट को कई देशों में अपनाया जा चुका है. भारतीय वर्जन में भी रटे हुए तथ्यों के बजाय प्रैक्टिकल इंटेलिजेंस और कॉमन सेंस को प्राथमिकता दी जाएगी. शो के प्रोमो में अनिल कपूर इसी बात पर जोर देते नजर आए हैं कि इस प्रतियोगिता में डिग्रियां पीछे और इंटेलिजेंस आगे होगी.

शो की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राइज मनी भी है. कंटेस्टेंट्स के पास गेम में अपनी समझ और तेज दिमाग के दम पर 1 करोड़ रुपये तक जीतने का मौका होगा. जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, सवाल मुश्किल होते जाएंगे और दबाव भी बढ़ेगा. ऐसे में कंटेस्टेंट्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती कम समय में सही जवाब देना होगी.‘India Ke Top 1%’ के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए जा चुके हैं. ऐसे में जो लोग अपनी लॉजिकल एबिलिटी और ऑब्जर्वेशन स्किल को आजमाना चाहते हैं, उनके लिए यह शो एक बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अनिल कपूर की होस्टिंग और शो का नया फॉर्मेट दर्शकों को कितना पसंद आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *