डेटिंग की अफवाहों के बीच एक बार फिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया के साथ नजर आए बादशाह, देखें ये तस्वीरें

KNEWS DESK-  फेमस रैपर बादशाह इस समय पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर संग लगातार चर्चा में बने हुए हैं| इन खबरों का सिलसिला हाल ही में सामने आए दोनों के साथ की तस्वीरों से जारी हुआ| तस्वीरों के सामने आते ही दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है| इसी दौरान अब एक्ट्रेस ने बादशाह संग पार्टी करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

कुछ समय पहले,पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने सोशल मीडिया पर बादशाह और दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्हें एक साथ घूमते और पार्टी करते हुए देखा गया था| इन तस्वीरों ने उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलों को हरी झंडी दिखा दी है| वहीं अब इस नए पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कोई कैप्शन नहीं दिया लेकिन एक चाय के इमोजी के साथ ये तस्वीरें पोस्ट की हैं|

पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, बादशाह ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ओजेएलई एनयू| जिसके जवाब में हानिया ने लिखा, @बैडबॉयशाह ने इसे कभी मरने नहीं दिया|  एक मल्टी-पिक्चर पोस्ट की शुरुआत में हनिया कैमरे के सामने एक प्यारी सी मुस्कान बिखेरते नजर आ रही हैं| वहीं आगे पोस्ट में एक छोटे वीडियो में बादशाह जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं|

वहीं एक्ट्रेस कहती हैं, मुझे नहीं खेलना, मैं जा रही हूं, वापस जा रही हूं| दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं| हालाकि दोनों ने ही अब तक अपनी डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया|

About Post Author