अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में अमेरिकन सिंगर ने मचाया धमाल, रिहाना की परफॉर्मेंस पर झूमा अंबानी परिवार

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के चर्चे देशभर में हो रहे हैं| वहीं फंक्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई| सोशल मीडिया पर फंक्शन के कई सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं, लेकिन फंक्शन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट अमेरिकन सिंगर रिहाना ने बटोरी है| रिहाना की परफॉर्मेंस ने धमाल मचा दिया था|

Anant-Radhika Pre-wedding: नियॉन ग्रीन ड्रेस में Rihanna ने लगाई स्टेज पर  आग, नंगे पैर किया परफॉर्म - Republic Bharat

रिहाना ने लूटी लाइमलाइट 

अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना जब से भारत आईं हैं तब से सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं| फैन्स सिंगर को भारत में देखकर बेहद खुश हैं| वहीं रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया है| बॉलीवुड स्टार्स भी सिंगर की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते नजर आये हैं| रिहाना की परफॉर्मेंस की बहुत सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| जिसमें से एक खूब चर्चा में है|

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है| रिहाना ने ग्रीन कलर का ड्रेस पहना हुआ है| और वो स्टेज पर अपने डांस और गानों से धमाल मचाती नजर आ रही हैं| वहीं पूरा अंबानी परिवार भी रिहाना के साथ झूमता हुआ नजर आ रहा है| अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं है|

वहीं रिहाना का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें वो एयरपोर्ट पर सिंगर के चार बड़े-बड़े लगेज नजर आ रहे हैं| रिहाना का सामान देखकर सभी हैरान रह गए थे| वहीं अमेरिकन सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए अंबानी परिवार से करोड़ों की फीस वसूली है|

यह भी पढ़ें – जामनगर में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आज दूसरा दिन, ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ होगी थीम

About Post Author