जामनगर में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आज दूसरा दिन, ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ होगी थीम

KNEWS DESK- गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली बहु राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह का शुरुआती दिन जबरदस्त सफल रहा| वहीं आज सेरेमनी का दूसरा दिन है|

अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों के साथ ही कई स्टार खिलाड़ी और विदेशी मेहमान जामनगर पहुंचे हुए हैं| कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका भी पहुंची हैं| बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग भी पहुंचे हुए हैं|

दो मार्च की सुबह 11.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसका नाम होगा ‘जंगल की सैर (ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड), इसका आयोजन वांतारा रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर में किया गया है| इसके लिए भी मेहमानों को एक अलग ड्रेस कोड फॉलो करना होगा, जो जंगल फीवर थीम पर है, यानि सितारों को जंगल के जीवों की तरह तैयार होना होगा|

Anant Ambani-Radhika Merchant Engagement: Ambanis Celebrate In Ceremony At Antilia

साथ ही सभी को आरामदायक फुटवियर पहनने के लिए भी कहा गया है| दो मार्च 2024 की शाम को मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें नाच-गाने का कार्यक्रम होगा| ये कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, इसके लिए ड्रेस कोड डैजलिंग देसी रोमांस रखा गया है| यानि लोगों को भारतीय विदेशी परिधान पहनकर आना होगा। साथ ही सभी से डांस के लिए उपयुक्त जूते पहनने का अनुरोध किया गया है। यह एक डांस म्यूजिकल नाइट होने वाली है।

इसके अलावा 3 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लंच का आयोजन किया जा रहा है| यह हरियासी के बीच स्थित है, जहां मेहमान घाटियों का आनंद ले सकते हैं| इसका आयोजन गजवन में किया गया है| इसके लिए एक खास थीम भी रखी गई है| लोगों से कैजुअल आकर्षक कपड़े पहनकर आने का आग्रह किया गया है| शाम 6 बजे से राधा-कृष्ण मंदिर में हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| सभी से भारतीय परिधान पहनकर आने का अनुरोध किया गया है|

About Post Author