KNEWS DESK – रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी प्रियंका के लिए शायरी सुनाते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच मजेदार अंदाज देखने को मिलता है।
इस शो में खेसारी लाल यादव के अलावा अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) और प्रियंका चाहर चौधरी बतौर टीम लीडर्स नजर आए थे। MX प्लेयर पर स्ट्रीम हुए इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबले के साथ-साथ टीम लीडर्स की केमिस्ट्री भी काफी सुर्खियों में रही थी।
प्रियंका के लिए खेसारी ने सुनाई खास शायरी
वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते हुए नजर आ रहे हैं, “हंसी तो हमारी पहले लेकर गई हैं, अब दिल बाकी है। मर तो हम इन पर पहले ही गए थे और बस शरीर बाकी है।”
खेसारी की यह शायरी सुनकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। इसके बाद भोजपुरी स्टार अपनी शर्ट उतार देते हैं और प्रियंका चाहर चौधरी उनके शरीर पर स्टीकर लगाती नजर आती हैं। एक स्टीकर हार्ट का होता है, जबकि दूसरा किस इमोजी वाला होता है।
खेसारी और प्रियंका का डांस हुआ वायरल
वीडियो में खेसारी लाल यादव और प्रियंका चाहर चौधरी डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। दोनों की शानदार बॉन्डिंग को देखकर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान अभिषेक मल्हान भी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, यह वीडियो नया नहीं है। MX प्लेयर ने शो के दौरान के इस पुराने क्लिप को दोबारा शेयर किया है, जिसके बाद यह फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
https://www.instagram.com/reels/DawpDQ7ueIG/
‘बैटलग्राउंड’ के दोनों सीजन रहे चर्चा में
‘बैटलग्राउंड’ के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। पहला सीजन अप्रैल-मई 2025 के बीच स्ट्रीम हुआ था। इसमें रजत दलाल की टीम ‘हरियाणा बुल्स’ से निकिल सिंह विजेता बने थे। वहीं, फीमेल कैटेगरी में रौनक गुलिया और निशा मिश्रा ने जीत हासिल की थी, जो अभिषेक मल्हान की टीम ‘दिल्ली डोमिनेट्स’ का हिस्सा थीं।
वहीं, शो के दूसरे सीजन का फिनाले 24 मई 2026 को हुआ। इस बार खेसारी लाल यादव की टीम ‘भोजपुरी भौकाल’ से दिव्यांशु राजपूत ने विजेता का खिताब जीता, जबकि अभिषेक मल्हान की टीम से गुंजन शर्मा फीमेल विनर बनीं।