अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के सपोर्ट में आए अली गोनी, बोले- ‘बेस्ट और फन कपल हैं…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में शुरुआत से ही लड़ते नजर आ रहे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं| आए दिन दोनों किसी ना किसी बात पर लड़ते रहते हैं| कई बार लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को बहुत कुछ गलत भी बोल देते हैं| अंकिता और विक्की को लड़ता देख लोगों ने इनके रिश्ते पर सवाल उठाना भी शुरू कर दिया है, जिसके बाद अब टीवी एक्टर अली गोनी इस कपल के सपोर्ट में आए हैं| अली ने अंकिता और विक्की के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है|

अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और जैस्मिन के साथ तस्वीर पोस्ट की है| अली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- टीवी पर क्या दिख रहा है मुझे नहीं पता लेकिन मैं जितने भी कपल्स से मिला हूं ये उन सबमें बेस्ट और फन कपल हैं| मोर पावर टू यू बोथ| अब अली का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| कई लोग इसे रीशेयर कर रहे हैं| कई लोग अंकिता और विक्की के सपोर्ट में उतरे हैं|

बता दें कि हाल ही में राखी सावंत भी अंकिता लोखंडे की सासू मां पर भड़की हैं| राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंकिता की सास को खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं| उन्होंने कहा- सासू मां क्या कर रही हो? शांति से बैठो ना| खाना-पीना खाओ, ऐश करो| अंकिता वैसे भी ये ट्रॉफी जीतने वाली हैं| बिग बॉस अंकिता ही जीतने वाली है| ये मेरी भविष्यवाणी है| हमारी मराठी मुलगी अंकिता ही जीतने वाली है|

आपको बता दें, शो में हाल ही में फैमिली वीक हुआ था, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां आईं थीं| शो में अंकिता की सास ने अपनी बहू को कई ताने मारे थे, जिसकी वजह से हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है| अंकिता की सास के बर्ताव के बाद हर कोई उनके खिलाफ बोल रहा है|

About Post Author