अक्षरा सिंह के नए भोजपुरी गाने ने किया कमाल, हीरोइन का दिखा अलग अंदाज

KNEWS DESK- भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह का गाना “ऐ हा ऐ हा” रिलीज किया गया है| इस गाने में अक्षरा एक आम लड़की के अंदाज में नजर आ रही हैं| गाने में एक्ट्रेस जंगल में लकड़ी चुनने जाती हैं| जहां उनपर गांव के मनचले फब्तियां और ताने कसते हैं| फिर तो अक्षरा उनको अपने अंदाज में करारा जवाब देती हैं|

भोजपुरी जगत की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक अक्षरा सिंह के गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है| अक्षरा का ये गाना अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है| जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं| एक्ट्रेस लगातार अपनी खूबसूरती से दर्शकों के बीच तहलका मचाती रहती हैं| उनके रिलीज हुए “ऐ हा ऐ हा” को तो अबतक काफी लोगों द्वारा देखा जा चुका है|

इस गाने में भी अक्षरा की खूबसूरती और उनका मटकने का अंदाज लोगों के दिलों में बस रहा है| अक्षरा ने इस गाने को लेकर कहा कि यह गाना मस्ती भरा है| यह भोजपुरी लोगों के साथ भोजपुरी पसंद करने वाले सभी लोगों का मनोरंजन करने वाला है| आप भी इस गाने को देखें – सुने और अपना आशीर्वाद दें| उन्होंने कहा कि मुझे दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से प्रेरणा मिलती है| इसलिए मैं उनके लिए नए कान्सेप्ट के साथ नए मिजाज का गाना लेकर आती रहती हूं| यह गाना भी उनमें एक है|

अक्षरा की तारीफ करते हुए फैंस कह रहे हैं- उस मां को कोटि कोटि नमन है, जो ऐसी पुत्री को जन्म दिया जिनकी आवाज को पुरी दुनिया पसंद करती हैं| वहीं एक ने लिखा डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग सब में बेस्ट हैं अक्षरा, टैलेंट हो तो ऐसा| दूसरे ने लिखा- मैम हमेशा ही कमाल कर जाती हैं|

रोशन सिंह के साथ गाना “ऐ हा ऐ हा” को अक्षरा सिंह ने बेहद खूबसूरती से गाया है, जिसे छोटू यादव द्वारा लिखा गया और रोशन सिंह द्वारा कंपोज किया गया है| गाने में अक्षरा सिंह, विशाल सिंह और रवि पंडित के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखाई गई है|

About Post Author