बागेश्वर बाबा संग अक्षरा सिंह ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

KNEWS DESK- भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| अक्षरा भगवान में काफी विश्वास रखती हैं| हाल ही में उन्होंने राम भक्ति पर अपना भजन भी रिलीज किया था| इसी बीच अक्षरा ने बागेश्वर बाबा से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है|

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बागेश्वर बाबा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है| तस्वीर में अक्षरा जमीन पर हाथ जोड़े बैठे हुए बागेश्वर बाबा को देखती हुई नजर आ रही हैं| वहीं बाबा धीरेन्द्र शास्त्री अपने बेड पर बैठे हुए दिख रहे हैं| अक्षरा ने जैसे ही इस तस्वीर को शेयर किया, तो सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा| इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए शब्द नहीं है गुरुजी|

अक्षरा सिंह और बागेश्वर बाबा की इस तस्वीर पर लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं| वहीं कुछ यूजर्स को इस तरह एक्ट्रेस का बाबा से मिलना पसंद नहीं आ रहा है| यूजर्स फोटो पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलत जगह पर पहुंच गईं अक्षरा जी| दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये भी अंधभक्त निकली| यही नहीं कुछ कमेंट्स तो ऐसे हैं जो बताए भी नहीं जा सकते हैं|

About Post Author