ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2026 में रॉयल अंदाज में रैंप वॉक किया। वेलवेट आउटफिट और डायमंड क्राउन में उनका लुक चर्चा में रहा। इस दौरान उन्होंने सिमोन ऐशली, सेलीन डियोन, ईवा लॉन्गोरिया और केंडल जेनर के साथ रैंप शेयर किया।
Knews Desk – बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक 2026 में रैंप वॉक किया। एफिल टावर के बैकग्राउंड में उनका रॉयल लुक लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। ऐश्वर्या ने यारा शूमेकर का शानदार वेलवेट आउटफिट पहना था। इसके साथ उन्होंने डायमंड क्राउन कैरी किया, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया।
रैंप पर वॉक करते हुए ऐश्वर्या ने नमस्ते भी किया। इवेंट की तस्वीरों और वीडियो में सभी सितारे रैंप पर मस्ती करते नजर आए। ऐश्वर्या ने केंडल जेनर और अन्य इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच शेयर किया। ऐश्वर्या और केंडल दोनों लॉरियल की ब्रांड एंबेसेडर हैं।
सिमोन ऐशली का हाथ थामी दिखीं ऐश्वर्या
पेरिस फैशन वीक से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या राय, सिमोन ऐशली का हाथ थामे उनसे बात करती नजर आईं। सिमोन ऐशली पॉपुलर ‘ब्रिजटन’ सीरीज के लिए जानी जाती हैं। बैकस्टेज से भी सिमोन और ऐश्वर्या की कई तस्वीरें सामने आई हैं। सिमोन ऐशली ने भी पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक की।
इस इवेंट में सेलीन डियोन, ईवा लॉन्गोरिया और केंडल जेनर समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स ने भी वॉक की। वहीं, पॉप स्टार रिहाना ऑडियंस में बैठकर रैंप वॉक एंजॉय करती नजर आईं। रिहाना ने इस दौरान गोल्डन शिमरी ड्रेस पहनी थी। मीका अडाला भी पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं।
क्या है पेरिस फैशन वीक?
पेरिस फैशन वीक दुनिया के प्रतिष्ठित फैशन आयोजनों में से एक है। यहां दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड अपने नए कलेक्शन पेश करते हैं। फैशन इंडस्ट्री में नए ट्रेंड्स और डिजाइन की दिशा तय करने वाले आयोजनों में इसे गिना जाता है। पेरिस फैशन वीक साल में चार बार आयोजित होता है और मौसम के मुताबिक कलेक्शन पेश किए जाते हैं।