Knews Desk– बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों भले ही फिल्मों में कम नजर आ रही हों, लेकिन अपनी मौजूदगी से वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने रैंप पर अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा। अब ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई वापस लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया, जहां एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर्स के साथ बातचीत भी की।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स से कहा, “ये सब बंद कीजिए और इधर आइए ग्रुप में।” ऐश्वर्या का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो चर्चा में है। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस के इस अंदाज पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, 28 सितंबर को ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में शामिल हुई थीं। वह लॉरियल पेरिस के इवेंट में नजर आईं और उन्होंने रैंप वॉक भी किया। रैंप पर ऐश्वर्या के लुक और उनके अंदाज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। फैशन इवेंट में शामिल होने के बाद अब वह मुंबई वापस लौट आई हैं।मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही ऐश्वर्या ने वहां मौजूद पैपराजी को देखा और मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया। इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स को कुछ देर रुकने के लिए कहा। ऐश्वर्या ने उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से कहा, “आओ ग्रुप में। चलिए, ये सब बंद कीजिए।” इसके बाद वह अपने फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं।एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या का लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा था। वह कैजुअल लेकिन क्लासी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बड़ा ट्रेंच कोट, फ्लेयर्ड जींस और टॉप पहना हुआ था। खुले बाल और सिंपल लुक में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। पैपराजी के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह तमिल ऐतिहासिक फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के मशहूर उपन्यास पर आधारित थी।‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या राय बच्चन ने नंदिनी और रहस्यमयी ऊमई रानी का डबल रोल निभाया था। फिल्म में उनके साथ विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धुलिपाला और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।फिलहाल ऐश्वर्या फिल्मों से दूर रहते हुए अलग-अलग इवेंट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। पेरिस फैशन वीक के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर उनका पैपराजी के साथ यह छोटा सा इंटरैक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।