मां की तबीयत ठीक होने के बाद एयरपोर्ट पर दिखीं जिया शंकर, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा ध्यान

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी मां का हेल्थ अपडेट शेयर किया था| वहीं मां की तबीयत ठीक होने के बाद अब एक्ट्रेस को बीते मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां जिया के लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

जिया शंकर अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस का ग्लैम अवतार फैंस को काफी पसंद आता है| फैंस जिया के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते  हैं| वहीं अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं|

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं जिया शंकर ने पिंक स्कर्ट और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी| इस दौरान एक्ट्रेस हील्स पहने नजर आईं| साथ ही उन्होंने ब्लैक टोट बैग भी कैरी किया हुआ था|

जिया शंकर ने अपने लुक को ओपन हेयर के साथ पूरा किया| इस लुक में एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप को चुना| जिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

जिया कॉमेडी-ड्रामा सीरीज “मेरी हानिकारक बीवी” में डॉ. इरावती पांडे के किरदार और टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो “काटेलाल एंड संस” में सुशीला रुहेल सोलंकी के किरदार के लिए जानी जाती हैं| वहीं एक्ट्रेस रियलिटी शो बिग बॉस OTT में भी नजर आई थीं|

About Post Author