एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का जन्मदिन आज, जानिए कौन सी फिल्म से की अपने करियर की शुरुआत

KNEWS DESK, बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का आज जन्मदिन है| आज वह अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी| वहीं एक्ट्रेस अपनी अदाकारी दिखाकर हमेशा अपने फैंस का दिल जीतती दिखाई देती हैं|

अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट - MP Breaking News

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज यानी 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मानती हैं| उनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को महाराष्ट्र में हुआ था| वे अब 35 साल की पूरी हो गईं हैं, जिसे आज वे सेलिब्रेट करेंगी| एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई है| जिसका पता उनके फैंस की संख्या को देख कर चलता है| वहीं भूमि ने 2015 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपने अभिनय से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया| अब तक भूमि बहुत सी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं जिसमें बधाई हो मूवी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार भी मिला था|

किस फिल्म से की थी शुरुआत 

भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से की था| इस फिल्म से इन्हें लाखों की संख्या में चाहने वाले दर्शक मिले|

Fat 2 Fit Transformation Of Bollywood Actress Bhumi Pednekar - Entertainment News: Amar Ujala - Fat 2 Fit:अपनी पहली फिल्म में ऐसी दिखीं थीं भूमि पेडनेकर, ऐसे कम किया 30 किलो वजन

वहीं इन्होंने फिल्म में एक ज्यादा वजन वाली शादीशुदा महिला का रोल किया था| अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिल गया था| इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी|

 

About Post Author