Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के लिए अभिषेक ने कहे अपशब्द, पति विक्की जैन से बोले- ‘तेरी बीवी को मैं…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में वीकेंड का वार में सलमान खान, आयशा खान को बुरी तरह क्लास लगाते नजर आएंगे| इसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो जाएगी और मेडिकल इमरजेंसी के चलते वह घर छोड़ देंगी| वहीं, अपकमिंग एपिसोड में अभिषेक कुमार का अंकिता और विक्की से भयंकर झगड़ा होते देखने को मिलेगा|

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक और विक्की का आपस में झगड़ा होते देखने को मिला| इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को काफी कुछ कहा| तभी पीछे से समर्थ आते हैं, जो वहां खड़ी अंकिता को अभिषेक के बारे में कुछ ऐसा बताते हैं, जिसे सुन अंकिता काफी हैरान हो जाती हैं| दरअसल, समर्थ, अंकिता से अभिषेक की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि इसने बोला है, मैं विक्की की पत्नी को…। इतना सुनते ही अंकिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है| वह अभिषेक से बार-बार उसी शब्द को बोलते हुए लड़ती हैं| विक्की भी अभिषेक की बातों को सुन आग बबूला हो जाते हैं|

अंकिता के लिए अभिषेक के अपशब्द सुन फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है| यूजर्स अपनी तीखी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं| एक ने लिखा, बहुत घटिया है ये अभिषेक| हालांकि कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया है| एक यूजर ने लिखा, अभिषेक ने उस वे में नहीं बोला है, जैसे घटिया चिंटू ने एक्सप्लेन किया है| एक और यूजर ने लिखा, अगर ये लोग अभिषेक के बारे में बुरा भला कहते हैं, तब इतना रिएक्ट नहीं किया जाता|

About Post Author