रणबीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ केस

रणबीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर हुई FIR दर्ज

अपने अदाओ से सबको मोहित करने वाले और अपने पहनावे की वजह से सुर्खियों में रहने वाले रणबीर सिंह न्यूड  फोटोशूट करवाते नजर आए हैं और उन्होंने अपनी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जहां ये फोटो वायरल हो रही है  वहीँ  दूसरी ओर इन तस्वीरों को लेकर रणबीर सिंह पर अश्लीलता  फ़ैलाने का मामला भी दर्ज हुआ है। रणबीर सिंह ने आज तक सुपर हिट फिल्मों में काम किया है उनकी ऐक्टिंग लोगों को काफी पसंद भी है। लोगों ने उनकी हर एक फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद करते है। उनके कपड़े पहनने का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है जिसको आज की जनेरेशन काफी फॉलो भी करती है।

रणबीर सिंह ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी न्यूड फोटो  शेयर की है जोकि बहुत वायरल हो रही है  अमेरिका पेपर के मैग्जीन के लिए खिंची गई थी। इस फोटो पर लोग  बहुत तरह से अपनी  प्रतिक्रिया  दे रहे हैं। यह तस्वीर लोगों द्वारा काफी ना पसंद की गई है। फोटो को अपमानजनक मान कर लोगों ने काफी विरोध किया है और मुंबई में इसके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। जिसमे से एक महिला है दूसरे एनजीओ से जुड़े हुए हैं। उनके वकील के अनुसार रणबीर सिंह की फोटो को ज़ूम करके देखने पर उनके प्राइवेट पार्ट नजर आ रहे है। जोकि बहुत शर्मिंदाजनक है। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर को काम से काम 22 लाख लोगों ने पसंद किया है।  उन पर केस दर्ज होने के बाद धारा 292,293 और 509 के साथ धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

शिकायत  में कहा गया है कि भारत एक अच्छी संस्कृति है पर इस फोटो को लेकर लोगों की भावनाओ को काफी ठेस पहुंची है। रणबीर सिंह बहुत फेमस  है इंडिया में ही नहीं लोग उनको  दुनिया भर में भी बहुत पसंद करते हैं। पर उनकी इस हरकत ने लोगों को काफी दुख दिया है। एक वकील का कहना है कि यह तस्वीर चाहे  40 या 45 साल के लोगों के लिए इतनी अश्लील नहीं होगी पर 20 साल या उनसे कम उम्र वालों के लिए यह तस्वीर काफी अश्लील है। रणबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है अब देखना यह होगा  कि इसके खिलाफ उनको कब और क्या सजा होगी।

About Post Author