दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले सितारों की सूची में कौन-कौन है

 

 

पिछले कुछ सालों में प्रियंका चोपड़ा ने ख़ुद को एक ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित किया है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाज़ा एक स्टडी से चलता है, जिसके मुताबिक़ प्रियंका दुनिया की सबसे अधिक मांग वाले कलाकारों में तीसरे स्थान पर हैं। हैरत की बात यह है कि टॉप 10 मोस्ट इन-डिमांड एक्टर्स की सूची में शाह रुख़ ख़ान पहले पायदान पर हैं,

दुनिया की सबसे अधिक मांग वाले कलाकारों में तीसरे स्थान पर हैं। हैरत की बात यह है कि टॉप 10 मोस्ट इन-डिमांड एक्टर्स की सूची में शाह रुख़ ख़ान पहले पायदान पर हैं, जबकि तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन दूसरे स्थान पर आये हैं। टॉप 10 में सिर्फ़ दो महिला कलाकार शामिल हैं, जिनमें से एक प्रियंका हैं।

पैरट एनालिटिक्स ने यह सर्वे 20 जुलाई से 18 अगस्त के बीच किया था। इस सर्वे में निष्कर्ष निकला कि भारतीय कलाकार सबसे अधिक डिमांड रखते हैं। इस लिस्ट में बाक़ी कलाकारों में धनुष, टॉम हिडलटन, दुल्कर सलमान, सलमान ख़ान, सुंग हूं, कियारा आडवाणी और महेश बाबू भी शामिल हैं।

 

About Post Author