गुरमीत-देबीना बने पैरेंट्स, नवरात्रि के मौके पर घर आई नन्ही परी

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर खुशियॉ आई है, वे पैरेंट्स बन गए हैं। नवरात्रि के मौके पर दोनों बेटी ने कदम रखा हैं। इस खबर को गुरमीत ने खुद फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का छोटा हाथ दिखता है। ये बहुत प्यारा वीडियो है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा, ‘ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’ गुरमीत की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में देबीना ने किया खूब वर्कआउट

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देबीना का बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया था। उनका बेबी शावर ट्रेडिशनल स्टाइल में हुआ जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आई थीं। देबीना उस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी में देबीना खूब वर्कआउट भी करती थीं।

11 साल बाद बने पैरेंट्स

बता दें गुरमीत और देबीना शादी के 11 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। साल 2011 में दोनो ने शादी की थी और अब जाकर दोनों पैरेंट्स बने हैं। दोनों इससे पहले अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। लव स्टोरी भी दोनों की काफी खास है। इक टीवी शो रामायण में राम-सीता का किरदार निभाते-निभाते दोनों रियल लाइफ में भी पति-पत्नी बन गए।

About Post Author