Categories: मनोरंजन

अभिनेता रजत बेदी ने एक शक्स को कार से मारी टक्कर , केस दर्स

मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेता रजत बेदी  के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल, अभिनेता पर राहगीर को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप है. टक्कर लगने के बाद वह शक्स घायल हो गया . पुलिस को दिए गए बयान में रजत ने इस बात को साफ किया कि उन्हीं की कार से उस शख्स को टक्कर लगी है. हालांकि टक्कर लगने के बाद रजत खुद उस घायल शख्स को कूपर अस्पताल लेकर गए और भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने घायल शख्स के परिवारवालों को आश्वासन दिया है कि वह उनका पूरा इलाज करवाएंगे. डॉक्टर्स का कहना है कि शख्स की हालत क्रिटिकल है. उसे सिर पर चोट लगी है. पीड़िता की वाइफ ने बताया कि ‘वे काम पर से करीब 6 बजे के आसपास लौट रहे थे. वे नशे में थे और रोड़ क्रॉस करते समय रजत बेदी की कार ने उन्हें टक्कर मार दी.’

सीनियर इंस्पेक्टर मिलिंद का कहना है – ‘रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है’. इस मामले में रजत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है लेकिन फिलहाल रजत की गिरफ्तारी नहीं हुई है .

About Post Author

Knewsindia

Recent Posts

‘आस्था के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी भाजपा’, भरूच में बोले अमित शाह, कांग्रेस पर भड़के केंद्रीय गृह मंत्री

KNEWS DEKS-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार यानि आज गुजरात के भरूच में…

11 mins ago

Ice फेशियल से चेहरे को बनाएं चमकदार, दिखेगी बेहद ग्लोइंग स्किन

KNEWS DESK- आज कल महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या- क्या नहीं करती हैं|…

46 mins ago

पिंक कलर की बिकनी में हॉट लगीं कुशा कपिला, फैन्स एक्ट्रेस का लुक देख हुए हैरान

KNEWS DESK - बी टाउन की उभरती हुई अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाये…

46 mins ago

उत्तराखंड: समस्या अपार, बिजली, पानी ओर पहाड़ !

उत्तराखंड- देवभूमि उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग के बीच बिजली के दामों में…

1 hour ago

फेडरेशन और निसा का प्रयास लाया रंग, प्राइवेट स्कूलों को मिली राहत- कुलभूषण शर्मा

हरियाणा- फेडरेशन ऑफ़ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष और निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

1 hour ago