रेलवे की नौकरी को क्यों दिया जाता है महत्व, जानें कौन-कौन सी मिलती हैं सुविधाएं

KNEWS DESK – सरकारी नौकरियों का महत्त्व आज भी कम नहीं हुआ है| सभी सरकारी नौकरियों की तैयारी में लगे रहते हैं| आज के टाइम पर भी सरकारी नौकरियों के लिए मारा-मारी रहती है| आज हम आपको बताएंगे कि रेलवे की नौकरियों को इतना महत्व क्यों दिया जाता है| सैलरी के अलावा इसमें और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं| रेलवे की नौकरी बाकी सरकारी नौकरियों की तुलना में खास कैसे है|

रेलवे की नौकरियों का महत्व 

सरकारी नौकरियों की इंपॉर्टेंस आज की तारीख में भी कम नहीं हुई है|लोग आज भी गवर्नमेंट जॉब की तलाश में रहते हैं| इसमें भी अगर बात रेलवे की नौकरी की हो तो कहना ही क्या| यही वजह है कि हर साल निकलने वाली रेलवे की वैकेंसी के लिए लाखों कैंडिडेट्स अप्लाई करते हैं| यहां के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े पद पर निकली वैकेंसी के लिए लोगों के बीच मारा-मारी रहती है|

जॉब सिक्योरिटी

रेलवे की नौकरी अगर एक बार मिल गई तो फिर बहुत ही डिफिकल्ट सिचुएशंस को छोड़ दिया जाए तो ये कभी नहीं जाती| अगर इंप्लॉई को कुछ हो भी जाता है तो उसकी पत्नी या बच्चे को जॉब ट्रांसफर हो जाती है| सैलरी तो अच्छी मिलती ही है साथ ही पेंशन भी बढ़िया मिलती है| यहां कभी रिशेसन की मार नहीं पड़ती और इसे सेफ जॉब माना जाता है|

सुविधाएं

यहां मिलने वाली सुविधाएं काफी हद तक पद पर भी निर्भर करती हैं लेकिन फ्री ट्रैवलिंग रेलवे के सभी कर्मचारियों को मिलती है| कई बार किराया बहुत ही कम पड़ता है| साथ ही बड़े पद पर अधिकारियों को रहने की व्यवस्था से लेकर, हाउस रेंट तक की सुविधा मिलती है| जिन इंप्लॉइज को रेलवे क्वार्टर नहीं मिल पाते उन्हें एचआरए यानी हाउस रेंट एलाउंस मिलता है|

बढ़िया सैलरी

सैलरी पद के मुताबिक है और प्रमोशन के साथ पैसा बढ़ता ही जाता है| इंडियन रेलवे में प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर की सैलरी अधिकतम होती है जो साल के 50 से 56 लाख के बीच हो सकती है| यहां के टॉप 10 प्रतिशत इंप्लॉइज को हर साल 13 से 14 लाख रुपये तक सैलरी मिलती है| टॉप 1 परसेंट हर साल के 40 लाख रुपये के करीब भी कमाते हैं| साथ ही पेड लीव और लीव लेने पर लीव इनकैश कराने जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं|

अन्य सुविधाएं              

यहां मिलने वाली दूसरी सुविधाओं में अगर आप स्पोर्ट्स में अच्छे हैं तो आपको रेलवे की तरफ से खेलने का मौका मिलता है| आप छुट्टी लेकर टूर्नामेंट ज्वॉइन कर सकते हैं और इसके लिए रेलवे दूसरे सपर्ट भी देता है| इसी तरह अगर पढ़ाई में अच्छे हैं और हायर स्टडीज के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो रेलवे न केवल आपकी पढ़ाई सपोर्ट करता है बल्कि कुछ केसेस में आपकी पढ़ाई का खर्च भी देता है| इनके अपने स्कूल, हॉस्पिटल आदि भी होते हैं|

इलाज का खर्च

रेलवे अपने इंप्लॉइज के इलाज का खर्च भी देती है| पहले तो इनके अस्पतालों में इलाज के लिए जा सकते हैं| अगर वहां आपकी बीमारी के हिसाब से ट्रीटमेंट न मिल पाए तो रेलवे बाहर इलाज कराने का खर्च भी देता है| सभी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए कुछ नियम हैं जिनका पालन करना होता है और प्रोसेस ठीक से व पारदर्शी तरीक से पूरा करने पर ही भुगतान किया जाता है|

About Post Author