UPTET Admit Card 2026: लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, UPTET Admit Card हुआ जारी, यहां जानें पूरी डिटेल

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा, 60 जिलों में तैयारियां पूरी

UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। राज्यभर के 60 जिलों में कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। लगभग 19.94 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का पालन जरूरी

आयोग ने परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को केवल निम्न वस्तुएं ले जाने की अनुमति होगी केवल काली स्याही का बॉल पेन, बिना लिखावट वाला क्लिपबोर्ड या हार्डबोर्ड।

इन वस्तुओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध—

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, ईयरफोन
  • एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

OMR शीट को लेकर सख्त निर्देश

OMR शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

  • व्हाइटनर, ब्लेड या रबर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित
  • गलत जानकारी भरने पर उत्तर पुस्तिका अमान्य हो सकती है
  • एक से अधिक विकल्प भरने पर प्रश्न का उत्तर गलत माना जाएगा
  • प्रश्न पत्र क्रमांक गलत भरने पर मूल्यांकन नहीं किया जाएगा

सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा पैटर्न

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच (आइरिस स्कैन और फोटो) की जाएगी। प्रश्नपत्रों को वन-टाइम लॉक और सील में सुरक्षित रखा जाएगा, जिन्हें परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खोला जाएगा।

परीक्षा पैटर्न इस प्रकार रहेगा—

  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • कुल प्रश्न: 150 बहुविकल्पीय प्रश्न
  • कुल समय: 150 मिनट
  • निगेटिव मार्किंग: नहीं

न्यूनतम पासिंग मार्क्स और सर्टिफिकेट

जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 90 अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 82 अंक निर्धारित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों को मिलने वाला UPTET प्रमाणपत्र आजीवन मान्य रहेगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *