बिहार पुलिस में आवेदन करने के लिए आज है अंतिम तिथि, जानिए डिटेल्स

KNEWS DESK – बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेस कमीशन ने एसआई पद के लिए आवेदन जारी किया था| आज से इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज बंद हो जाएंगे| वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अभी तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें| भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके लिए आपको बीपीएसएससी की ऑफीशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in. पर जाना होगा|

Government Jobs 2022,Govt. Jobs: केंद्रीय विभागांत ८.७२ लाख जागा रिक्त - over eight lakh vacant posts in government departments informs centre - Maharashtra Times

अप्लाई करने का आसान तरीका

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर पर जाएं |
  2. यहां होमपेज पर SI रिक्रूटमेंट नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें|
  3. ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें आपको खुद को रजिस्टर कराना होगा|
  4. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म भी पूरा करें|
  5. जहां जो डॉक्यूमेंट्स मांगे जा रहे हों, वे लगाएं|
  6. एक बार फॉर्म पूरा हो जाए तो उसे चेक कर लें, सब कुछ ठीक हो तो उसे जमा कर दें|
  7. इसके बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें|
  8. चाहें तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं|

जरूरी जानकारियां

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1275 पद पर भर्ती होगी| आवेदन काफी समय से चल रहे हैं और आज लास्ट डेट है| एज लिमिट 20 से 37 साल है, रिजर्व कैटेगरी को छूट मिलेगी| शुल्क 700 रुपये है और सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा| सैलरी 60 हजार से अधिक है जिसके लिए बैचलर डिग्री वाले अप्लाई कर सकते हैं|सैलरी के साथ ही दूसरे एलाउंस भी दिए जाएंगे| आवेदन करने और डिटेल जानने के लिए ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं| अपडेट यानी परीक्षा तारीख आदि के लिए भी समय-समय पर ये वेबसाइट विजिट करते रहें|

About Post Author