SDM Jyoti Maurya: SDM ज्योति मौर्य केस में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे होंगे सस्पेंड, सचिव को मिला आदेश

KNEWS DESK- बहुचर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य विवाद में फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को अब नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा| उनके सस्पेंशन की तैयारी चल रही है, जिसके बाद आदेश जारी किया जाएगा| दरअसल, ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे पर पत्नी से अवैध संबंध और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था|

डीजी होमगार्ड विजय कुमार की रिपोर्ट के आधार पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मनीष दुबे पर कार्रवाई की संस्तुति की है| मनीष दुबे पर सस्पेंशन और विभागीय जांच की संस्तुति की गई है| आपको बता दें कि ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे के उनकी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध हैं|

प्रमुख सचिव होमगार्ड को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है| आपको बता दें कि महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर जल्द ही अब सस्पेंशन और विभागीय जांच की कार्रवाई हो सकती है| यूपी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था|

आपको बता दें, ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की शादी साल 2010 में हुई थी| साल 2015 में ज्योति एसडीएम पद के लिए सेलेक्ट हुईं थीं| ज्योति और आलोक की दो जुड़वा बेटियां भी हैं| अब आलोक मौर्य ने अपनी शिकायत वापस ले ली है और वो मामले को खत्म करना चाहते हैं| हालांकि, दोनों का तालाक से जुड़ा मामला अभी न्यायालय में लंबित है|

About Post Author