Virat Kohli Birthday : क्रिकेट किंग कोहली के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड, बर्थडे पर इतिहास रचने का मौका

KNEWS DESK – भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 37वां मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा| आज विराट का 35 वां बर्थडे भी है| यह मुकाबला विराट कोहली के लिए बेहद खास होगा| विराट ने अपने करियर के दौरान कई मैच विनिंग पारियां खेलीं साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाए| कोहली मैच में आज इतिहास रच कर जन्मदिन और भी खास बना सकते हैं| आपको विराट के रिकार्ड्स के बारे में बताते हैं|

Virat Kohli Birthday: 35वें बर्थडे को यादगार बनाने के लिए विराट कोहली का इंतजार कर रहे

सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच सकते हैं विराट

विराट वनडे मैचों में 48 शतक लगा चुके हैं| वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच सकते हैं| कोहली को इसके लिए एक सेंचुरी की जरूरत है| सचिन ने 49 वनडे शतक लगाए हैं| वहीं विराट ने 288 वनडे मैचों में 48 शतक लगाए हैं| कोहली अपने जन्मदिन पर फैंस को शतक का तोहफा दे सकते हैं| लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी| दक्षिण अफ्रीका की टीम फॉर्म में है और उसके गेंदबाज हर हाल में कोहली और टीम इंडिया को रोकना चाहेंगे|

विराट की यादगार पारियां 

विराट भारत के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं| उन्होंने अब तक खेले 288 वनडे मैचों में 13535 रन बनाए हैं| इस दौरान 48 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं| कोहली 111 टेस्ट मैचों में 8676 रन बना चुके हैं| वे इस फॉर्मेट में 29 शतक और 29 अर्धशथक लगा चुके हैं| इसके साथ-साथ 7 दोहरे शतक लगा चुके हैं| विराट ने 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4008 रन बनाए हैं| इस फॉर्मेट में एक शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं|

विराट को क्रिकेट किंग के साथ कई अन्य नामों से भी बुलाया जाता है| फैन्स विराट को बेहद पसंदे करते हैं| आज विराट अपने बर्थडे के खास मौके पर फैन्स को तोहफा दे सकते हैं|

About Post Author