RBI Recruitment 2023: असिस्टेंट के पद पर निकली बम्पर भर्तियां, आज से आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू

KNEWS DESK- बैंक की नौकरियों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है| आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट पद पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है| इस पर आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in इस पर जाना होगा और इसकी अधिक जानकारी पाने के लिए आप  rbi.org.in इस लिंक पर जा सकते हैं|

ये है अंतिम तारीख 

आरबीआई के इन भर्तियों के लिए एप्लीकेशन लिंक ओपन हो गया है और रजिस्ट्रेशन आज यानी 13 सितंबर से शुरू हो गए हैं| इस पर आवेदन करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2023 है| इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए  असिस्टेंट के कुल 450 पद भरे जाएंगे|

इस तरह होगा सेलेक्शन

इन पद पर उम्मीदवार का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा| मुख्य तौर पर प्री और मेन्स एग्जाम देने होंगे और लैंग्वेज प्रोफीशियेंसी टेस्ट लिया जाएगा| प्री पास करने वाले कैंडिडेट्स ही मुख्य एग्जाम देंगे| आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए प्री परीक्षा का आयोजन 21 और 23 अक्टूबर 2023 के दिन किया जाएगा| वहीं मेन्स परीक्षा 2 दिसंबर 2023 के दिन आयोजित होगी|  इन पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे|

पात्रता

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट डिग्री होल्डर्स भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं| इसके साथ उम्मीदवारों को कंप्युटर का ज्ञान भी होना जरूरी होगा| आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स की निर्धारित आयु  20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है| आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी|

जानें वेतन 

सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 47,849 रुपये वेतन दिया जाएगा| साथ ही और भी बहुत से एलाउंस जैसे डियरनेस एलाउंस, हाउस रेंट एलाउंस, ट्रांसपोर्ट, स्पेशल एलाउंस भी मिलेगा| पोस्टिंग रीजन के हिसाब से कहीं भी हो सकती है| शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 450 रुपये प्लस जीएसटी है| आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 50 रुपये प्लस जीएसटी है|

About Post Author