Knews Desk-हिमाचल प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 4 मई को सुबह 11 बजे घोषित करने जा रहा है। बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट जारी करते समय कुल पास प्रतिशत, परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या, सफल उम्मीदवारों का आंकड़ा और टॉपर्स की सूची भी साझा की जाएगी। इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, ऐसे में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट के साथ ही छात्रों के भविष्य की दिशा भी तय होगी, क्योंकि 12वीं के अंक ही आगे की पढ़ाई और करियर विकल्पों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई छात्र उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करेंगे, जबकि कुछ प्रोफेशनल कोर्स या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे।
आज का दिन हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है, क्योंकि उनके सालभर की मेहनत का परिणाम सामने आने वाला है।