IIT बॉम्बे के नो बैग डे पर क्लासरूम में पहुंचा डॉग ‘पूकी’, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

KNEWS DESK- देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान IIT Bombay एक बार फिर अपने अनोखे और क्रिएटिव अंदाज को लेकर चर्चा में है। इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो “नो बैग डे” के मौके का है, जिसमें छात्रों ने क्लासरूम को पूरी तरह मस्ती और जुगाड़ के रंग में रंग दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लेक्चर के आखिरी दिन छात्र बैग की जगह अजीबो-गरीब और मजेदार चीजें लेकर क्लास में पहुंचे। किसी के हाथ में बाल्टी थी, तो कोई बड़े कार्डबोर्ड बॉक्स में किताबें भरकर लाया। एक छात्र तो अपनी साइकिल ही क्लासरूम में ले आया, जिसे उसने अपने “बैग” की तरह इस्तेमाल किया। वहीं कुछ छात्र कपड़े टांगने वाले हैंगर पर फाइलें लटकाकर पहुंचे, तो कुछ कुर्सियां तक उठाकर ले आए।

https://www.instagram.com/reel/DXQ-5_eiJuK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

इस पूरे मजेदार माहौल के बीच क्लास में मौजूद प्रोफेसर भी छात्रों की इस क्रिएटिविटी पर हैरान नजर आए, लेकिन उन्होंने गुस्सा करने के बजाय इस पल को एंजॉय किया। क्लास में हर नई एंट्री पर जोरदार तालियों और ठहाकों की गूंज सुनाई दी।

इसी बीच वीडियो में एक और दिलचस्प पल देखने को मिला, जब “पूकी” नाम का एक आवारा कुत्ता भी आराम से क्लासरूम में प्रवेश कर गया। छात्रों ने उसका भी उसी उत्साह के साथ स्वागत किया, जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साहिल नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे पल छात्रों के जीवन की सबसे खूबसूरत यादें बन जाते हैं, वहीं कुछ ने कहा कि पढ़ाई के तनाव के बीच ऐसे इवेंट्स मानसिक सुकून के लिए बेहद जरूरी हैं।

आईआईटी बॉम्बे का यह “नो बैग डे” एक बार फिर साबित करता है कि यह संस्थान सिर्फ अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि छात्रों की रचनात्मकता और मस्ती के लिए भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *